एसकेएम ने राष्ट्रपति के नाम कमिश्नर रीवा को सौंपा ज्ञापन धरना उपरांत 7 मांगों का चार्टर
रेवा : संविधान दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय आवाहन पर संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग द्वारा धरना उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम कमिश्नर रीवा को ज्ञापन सौंपा गया। एसकेएम के नेताओं ने कहा कि यह दिन 26 नवंबर 2020 को शुरू हुए ऐतिहासिक किसान संघर्ष की 6वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। ज्ञापन में कहा गया कि 9 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार ने किसानों से लिखित वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए। मोर्चे ने ज्ञापन में मुख्य मांगे रखते हुए कहा कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता न हो, सभी FTA रद्द हों, MSP पर कानून बने —C2 + 50% पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी हो, किसानों का पूरा कर्ज माफ हो, आत्महत्या पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा, PMFBY खत्म कर सरकारी फसल-पशुधन बीमा निगम बने, बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025, NFSA संशोधन वापस लिया जाए, स्मार्ट मीटर जबरन न लगे,जमीन का जबरन अधिग्रहण और लैंड पूलिंग बंद हो, LARR 2013, FRA 2006, PESA 1996 की रक्षा हो, अधिग्रहित बेकार जमीन वापस हो, 4 श्रम संहिता रद्द हों, न्यूनतम वेतन 42,000 रुपये हो, मनरेगा बहाल हो 200 दिन काम, 700 रुपये मजदूरी, 60 वर्ष से अधिक किसान-मजदूर को 21,000 रुपये मासिक पेंशन, सबको मुफ्त स्वास्थ्य सेवा सहित SIR मतदाता सूची रद्द हो, 2024 की मतदाता सूची बहाल हो, सिंघु बॉर्डर पर 736 शहीद किसानों का स्मारक बने। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वादे पूरे नहीं हुए तो किसान-मजदूर फिर सड़कों पर उतरेंगे,जैसे 6 साल पहले उतरे थे।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.