27-28 नवंबर को रीवा प्रवास पर रहेंगे डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया,कार्यकर्ता सम्मेलन और पत्रकार वार्ता सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रीवा :  अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया 27 और 28 नवंबर को रीवा प्रवास पर रहेंगे। उनके प्रथम रीवा आगमन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान वे छात्रों, चिकित्सा विद्यार्थियों, व्यापारियों और हिन्दू कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. तोगड़िया 27 नवंबर की रात करीब 8 बजे सिंगरौली से गुढ़ मार्ग होते हुए रीवा पहुंचेंगे। रिंग रोड लोही के पास संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे चिरहुला नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और पड़रा स्थित प्रक्षेत्र अध्यक्ष के निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

28 नवंबर को सुबह 11 बजे न्यू साइंस कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। दोपहर 2 बजे पड़रा स्थित सुमित्रा मैरिज गार्डन में आयोजित 'वीर हिन्दू, विजेता हिन्दू' कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:30 बजे इसी स्थल पर पत्रकार वार्ता प्रस्तावित है। शाम 4 बजे मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा विद्यार्थियों से संवाद और शाम 5 बजे कपैलेस में विंध्य व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद चोरहटा स्थित दैनिक नवप्रदेश कार्यालय में विंध्य प्रक्षेत्र मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी से सौजन्य भेंट कर सतना के लिए रवाना होंगे। विंध्य प्रक्षेत्र अध्यक्ष पं. संजय त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. तोगड़िया के रीवा प्रवास को लेकर सभी कार्यक्रमों की प्रशासनिक अनुमति ली गई है। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में विंध्य क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.