तलोद एम.बी पटेल पब्लिक स्कूल में आज 15 अगस्त 2026 का स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया

साबरकांठा : आज दिनांक 15 अगस्त 2026, शनिवार को एम. बी. पटेल पब्लिक स्कूल, तलोद के परिसर में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टीगण, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण तथा सभी अभिभावकगण उपस्थित रहे और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के ट्रस्टी श्री मणिभाई पटेल के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा “वंदे मातरम्” एवं “जन गण मन” का सामूहिक गान किया गया।

इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी के सहयोग एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

रिपोर्टर : दिलीप परमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.