एनडीए सरकार के शपथग्रहण पर भाजपा उपाध्यक्ष ने जताया हर्ष
सहरसा : बिहार में एक बार फिर मोदी नीतीश की जोड़ी हिट होने के कारण प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार गठन पर भाजपा उपाध्यक्ष नें हर्ष व्यक्त कर बधाई व शुभकामना दी।उन्होने कहा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को भव्य समारोह में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के विकास पुरुष माने जाने वाले नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार के गठन की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने बिहार की जनता को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में गठित यह डबल इंजन की सरकार बिहार को गति, पारदर्शिता और समावेशी विकास की नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सुशासन-प्रधान कार्यशैली और प्रधानमंत्री की विकास-केंद्रित नीति के अनुरूप बिहार आने वाले वर्षों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित नवमनोनीत मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री विकसित बिहार के विजन को जमीन पर उतारने हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। राजीव रंजन साह ने सहरसा की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि 2005 से लगातार जिले में भाजपा का वोट बैंक बढ़ा है। उन्होंने बताया कि चाहे पार्टी हारी हो या जीती हो, सहरसा के मतदाताओं ने भाजपा को निरंतर स्नेह दिया है। इस चुनाव में एक विशेष जाति का वोट हटने के बावजूद भाजपा को पिछले चुनाव से 10 हजार अधिक वोट प्राप्त हुए हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व भाजपा विधायक काल में स्वीकृत बंगाली बाजार ओवरब्रिज, अन्य रेलवे ढालों पर प्रस्तावित पुल, एयरपोर्ट, ग्लास ब्रिज, ड्रेनेज सिस्टम और बुडको द्वारा संचालित विकास परियोजनाएँ समय पर पूरी होंगी।उन्होंने कहा कि सहरसा के मतदाताओं ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उसे पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल हर हाल में कायम रखेंगे।उन्होंने कहा कि लगातार पांचवीं बार एनडीए सरकार बनी है।इस अवधि में विकसित बिहार बनाने एवं उद्योगों का जाल बिछाकर पलायन को रोका जाएगा।साथ ही एक करोड लोगों को स्वरोजगार व नौकरी प्रदान किया जाएगा।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.