इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला प्रभारी देव नारायण तांती के निधन पर विधायक ने जताया शोक
सहरसा : अखिल भारतीय पान महासंघ के कलस्टर प्रभारी सह इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला प्रभारी ख़मोती निवासी देवनारायण तांती उर्फ बड़ा बाबू का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया गया।सूचना पाकर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक इंजीनियर इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता निज आवास ख़मोती ग्राम, प्रखण्ड सिमरी बख्तियारपुर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।उन्होंने स्वर्गीय देवनारायण तांती की पत्नी वार्ड पार्षद सुमित्रा देवी, पुत्र ब्यास कुमार, विनय कुमार, अम्बेदकर, पुत्री प्रभा कुमारी, किरण कुमारी, आशा कुमारी, अनिशा अनु मुखिया कासिम पुर पंचायत नवहट्टा को गले लगाकर सांत्वना दिये।, साथ परिवार को दुःख में खड़े रहने का आश्वासन दिया। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार ने कहा कि उनके जाने से अखिल भारतीय पान महासंघ सह इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के साथ साथ समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है। हांको रथ हम पान एक आंदोलन में अविस्मरणीय योगदान देने वाले स्व तांती बहुत विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव सह जिला प्रवक्ता आशीष कुमार, कुंदन यादव, मुखिया ललन यादव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन, टुनटुन शर्मा, सीताराम दास, नीरज कुमार, पल्लू राजा, गुलशन, रविन्द्र शर्मा, नारायण तांती, दया धर तांती प्रधानाध्यापक ,अनिल कुमार,श्रवण कुमार, सकल देव दास, मनोज कुमार, लक्ष्मी कांत शर्मा, पिंटू, सुनील शर्मा, उदय राही, रोहित कुमार, गोनर शर्मा, मुन्ना कुमार, बद्री शर्मा, अशोक शर्मा, बंटी, राजेश राज शर्मा, विद्यानंद शर्मा, राजपति, चंदन शर्मा, विमलेश शर्मा, कविंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, गोपाल शर्मा, वार्ड पार्षद बेचन राम, पिंटू शर्मा, रविरंजन, श्याम सुंदर शर्मा, संजय शर्मा, रूपकांत शर्मा, नारायण शर्मा, अमित कुमार, मुकेश कुमार, युवा सचिव पिंटू कुमार सहित पान समाज शामिल हुए।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.