जिला परिषद दुकानदार संघ ने जिला पदाधिकारी को सोपा ज्ञापन

सहरसा : शहर के बंगाली रेलवे ढाला पर बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के तहत नगर निगम क्षेत्र के जिला परिषद दुकानदार संघ को अतिक्रमण हटाने एवं अतिरिक्त भूमि दिए जाने संबंधी जारी नोटिस के संदर्भ में, जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में जिला परिषद दुकानदार संघ के साथ पूर्व में हुई बैठक के आलोक में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में दुकानदार संघ के शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। बैठक में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार सहित दुकानदार संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।वही जिला पदाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त कर कहा कि जिन दुकानदारों की दुकानों के आगे से भूमि ली जाएगी। उन्हें उतनी ही भूमि पीछे की खाली जगह में बढ़ाकर दी जाएगी।वही जिन दुकानों के पीछे भूमि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अन्य स्थान पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण पर विचार किया जाएगा।जिला पदाधिकारी के इस निर्णय को दुकानदारों के हितों की रक्षा एवं शहर के संतुलित विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया। जिला परिषद दुकानदार संघ ने जिला प्रशासन के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि लिए गए निर्णयों का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।इस अवसर पर प्रवीण सिंह, टीपू श्रीवास्तव,राजेश कुमार,ओम प्रकाश चौधरी,अनिल कुमार,पन्नालाल सहित दर्जनों दुकानदार मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.