आयुक्त के सचिव दिनेश लाल दास की अध्यक्षता में आम जनता से संवाद कार्यक्रम आयोजित

सहरसा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयुक्त के सचिव दिनेश लाल दास की अध्यक्षता में आम जनता से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान दिलीप कुमार गुप्ता,बरियाही बाजार श्याम यादव,बिशुनपुर,कहरा,मो सरफराज, सहरसा सहित अन्य  द्वारा अपने समस्याओं से अवगत कराया गया,संज्ञान में लाए गए समस्या जो भू अर्जन व भूमि विवाद,अतिक्रमनवाद से संबंधित थे,के त्वरित निष्पादन का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया है।आज आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक जनसंपर्क के अतिरिक्त अंकित आनंद, नवीन कुमार,मानस कुमार राय, कुमार विमल, संतोष कुमार,प्रकाश कुमार, वासुकीनाथ पांडेय उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.