अंतराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन को लेकर विद्यापति चेतना समिति की बैठक आयोजित

सहरसा - विद्यापति चेतना समिति के तत्वावधान में पूजा बैंक्वेट हॉल में पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें आगामी 5 अप्रैल को सुपौल में अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन 25 अप्रैल को जानकी नवमी तथा मैथिली दिवस के कार्यक्रम की सफलता हेतु विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की 25 अप्रैल को मैथिली दिवस पर एक विशाल जुलूस निकाल कर मैथिली को शास्त्रीय भाषा में शामिल करने हेतु जिलाधिकारी,सहरसा को एक ज्ञापन दिया जाएगा।बैठक में विद्यापति चेतना समिति के अध्यक्ष राधा कान्त ठाकुर उर्फ फेकन ठाकुर, सचिव ललित नारायण मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष-विधान चंद्र या उर्फ राधव झा,संरक्षक जयराम झा, विन्देश्वरी प्रसाद झा,ज्योतिषाचार्य  पंडित तरुण झा,अधिवक्ता जितेन्द्र नाथ झा,अर्जुन चौधरी, रंजीत दास, रामचन्द्र चौधरी, राजेश कुमार झा, लक्ष्मण खां, नन्हें खां,प्रो सुभाष यादव,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुपेश कामत सहित अन्य मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.