मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण दल रवाना
सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कुमेदान टोला के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रधानाध्यापिका मधुरी कुमारी ने उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष परिभ्रमण दल को रवाना किया।शिक्षकों ने परिभ्रमण दल को ज्ञानवर्धक स्थल महिषी स्थित उग्रतारा मंदिर, कारू खिरहर स्थान, सूर्य मंदिर कंदाहा तथा बाबाजी कुटी बनगांव, मटेश्वर धाम का भ्रमण कराया गया तथा छात्रों को ज्ञानवर्धक बातें बताई गई।इस अवसर पर शिक्षक अमित रंजन, इंद्रकांत ठाकुर,अमित कुमार, नवीन कुमार,सत्यम कुमार एवं शिक्षिका प्रतिभा कुमारी, रागिनी कुमारी, सौम्या तथा नुसरत प्रवीण,रात्रि प्रहरी गौतम कुमार उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.