आरपीएफ द्वारा डॉग स्क्वायड के माध्यम से चलाया जा रहा रेलगाड़ियों में सघन जांच अभियान

सहरसा : आगामी होली त्यौहार के मद्देनज़र रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सहरसा द्वारा पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के साथ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान रेल बोगियों में सघन जांच की जा रही है ताकि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से किसी भी यात्री/व्यक्ति के द्वारा कोई भी विस्फोटक, नारकोटिक्स या शराब के साथ यात्रा कर रहा हो तो उसकी गिरफ्तारी व सभी आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उक्त बाबत पोस्ट स्तर पर एक टीम गठित की गई है जो पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह तथा आरक्षी निखिल कुमार शामिल है।ज्ञात हो कि बिहार में पूर्णतया शराबबंदी कानून लागू है।फिर भी लोगो द्वारा चोरी छिपे रेलगाड़ियों से शराब लाई जा रही है।वही आरपीएफ एवं उत्पाद विभाग द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे है।इसके अंतर्गत अब तक भारी मात्रा में शराब,कोरेक्स,गांजा एवं नशीली अंग्रेजी दवाईयां बरामद की जा चुकी है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.