त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब टीसीसी द्वारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

सहरसा : जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के बारा गांव स्थित त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब टीसीसी द्वारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन रोटीबैंक के संस्थापक एवं समाजसेवी रौशन मिश्रा के द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बन गया।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नवलखा बनाम तराही के बीच खेला गया, जो सुपर-20 प्रारूप में आयोजित हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रौशन मिश्रा के साथ सहयोगी के रूप में अविनाश झा, अश्वनी झा, विवेकानंद झा, टिंकु मैथिल एवं अंशु मिश्रा उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक आलोक, अंशु, अमन हर्ष, सत्यम, प्रशांत, गुलशन, शिवम तथा टीसीसी के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.