डॉ प्रमोद कुमार सिंह बने महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक

सहरसा : सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय मे कार्यरत शिक्षक डॉ संजय कुमार सिंह महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एवं डॉ अनिरुद्ध कुमर सहायक परीक्षा नियंत्रक के सेवानिवृत्ति की तिथि नजदीक होने के कारण दोनों शिक्षकों के द्वारा आवेदन के आलोक में गठित परीक्षा समिति को भंग कर महाविद्यालय में नई परीक्षा समिति का गठन किया गया।महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के रूप में डॉ प्रमोद कुमार सिंह सहायक प्रोफेसर एवं सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ वलीऊल आलम को बनाया गया।वही सहायक के रूप में संजय कुमार सिंह वाणिज्य अनुदेशक एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में बबन सिंह,परशुराम सिंह को नियुक्त किया गया नए परीक्षा समिति के बनने पर बधाई देने वालों में शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सचिव रंजय कुमार सिंह, बीसीए कोऑर्डिनेटर निरपेंद्र कुमार सिन्हा, धर्मव्रत चौधरी, आर्य सिंधु , डॉ सैयद रबाब फातिमा, डॉ गायत्री, डॉ रचिता, डॉ सुभाष, डॉ सुधांशु शेखर आदि ने उन्हें शुभकामनाए एवं बधाई दी।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.