17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा विशेष जागरूकता रैली निकाली गई

सहरसा : 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा बरौनी में आयोजित युवा आपदा मित्र शिविर में आये एनसीसी कैडेटों ने प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़, भूकंप, आग) से बचाव, राहत और प्राथमिक उपचार के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए आज विशेष रैली निकाली। यह पहल आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए 1 लाख "युवा आपदा मित्र" तैयार करने की योजना का हिस्सा है। कैडेटों ने समाज में सेवा और आपदा प्रबंधन के प्रति आस पास के जनमानस में जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल बी सत्यनारायण ने कहा कि इस कैम्प का उद्देश्य बाढ़, भूकंप और आग जैसी आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, खोज, बचाव और राहत कार्यों के प्रति  एनसीसी कैडेट्स में निपुणता विकसित करना है।रैली में कैडेट्स ने नारों के माध्यम से लोगों को आपदा के दौरान सावधानियां और प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी।इस कैंप में मेजर डॉ गौतम कुमार, एसएम ले मो रकीब, फस्ट ऑफिसर राजीव कुमार,बीएचएम शिवा उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.