मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने की साजिश जनादेश के साथ सीधा अन्याय : धनिकलाल मुखिया
सहरसा : बिहार की राजनीति में हाल के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिस तरह से सत्ता से हटाने की स्थिति बनाई जा रही है।वह लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के साथ सीधा अन्याय है। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जिस जनादेश के आधार पर सरकार बनाई थी, उसे अस्थिर करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।भाजपा लगातार पर्दे के पीछे से राजनीतिक दबाव बनाकर सत्ता का समीकरण बदलने की कोशिश कर रही है, जो कि जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ है।धनिक लाल मुखिया ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन शुरू से ही सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर जनादेश के साथ खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है तथा बिहार की जनता के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.