इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने टुनटुन शर्मा
सहरसा : पटना में आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी द्वारा बैठक आयोजित किया गया।जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष प्रोफेसर के राज द्वारा सहरसा के कोरलाही शिव मंदिर वार्ड नंबर 39 निवासी परमेश्वरी शर्मा की पुत्र टुनटुन शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही आशा जताया कि संगठन के उद्देश्यों, नीतियों एवं जनहित के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी द्वारा उनके उज्जवल भविष्य एवं यशस्वी जीवन की कामना सहित नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।पार्टी विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने टुनटुन शर्मा के त्याग एवं निस्वार्थ प्रेम संगठन की प्रतिनिष्ठा को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को नया आयाम मिलेगा।वही नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष टुनटुन शर्मा ने बताया कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता द्वारा बनाए जा रहे संगठन के स्थापना में भी सदैव अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा जो मुझे दायित्व दिया गया है। उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करते हुए पार्टी संगठन का व्यापक रूप से विस्तार करेंगे।साथ ही समाज के कर्मठ एवं सुयोग्य लोगों को दायित्व देकर संगठन का विस्तार करने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.