16 मार्च को सोनवर्षा और सौर बाजार में कार्यकर्ता समागम को संबोधित करेंगे अशोक ढावले

सहरसा : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सहरसा जिला सचिव मंडल सदस्य की बैठक सीपीएम जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर बटराहा में साथी मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थित राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार ने देश दुनिया की चर्चा करते कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी तानाशाही रवैया और सम्राज्यवादी नीत के तहत दुनिया की ऊर्जा शक्ति तेल भंडारन पर कब्जा जमाने हेतु विभिन्न देशों पर अनावश्यक रूप से युद्ध थोपकर मानवता और इंसानियत को शर्मशार कर रहा है। हमारे देश के सहाब अमेरिकी दादागिरी के खिलाफ एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है।अमेरिका अपनी शर्तों पर भारत को पंगु बना कर ट्रेड डील करवाकर भारत के किसानों को आर्थिक रूप से गुलाम करने पर उतारू है। जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसान मजदूर और जनविरोधी नीतियों को ला कर और कोरपोरेट कम्पनीयों और धन्नासेठों को फैदा पहूंचाकर देश के साथ धोखा कर रही है। भाजपा देश को अपनी रंगों में रंगना चाहती है खुद अपनी पार्टनर पार्टी को भी नहीं छोड़ना चाहती है।भारत सरकार की गलत नीतियों, संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी रवैए के खिलाफ सीपीएम 24 मार्च को दिल्ली में महारैली करने का निर्णय लिया है। जिसकी तैयारी सहरसा में बड़े पैमाने पर हो रही है 16 मार्च को पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अशोक ढ़वले और राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी कामरेड बिनोद कुमार के नेतृत्व में सहरसा के सोनबरसा के कोपा में विशाल आमसभा और सौर बाजार के विवाह भवन में कार्यकर्ता समागम होने का निर्णय है। जिसकी तैयारी हेतु बैठक में साथियों को व्यक्तिगत जवाबदेही देते कार्यक्रम को सफल और शानदार बनाने का निर्णय लेते 21 मार्च को ही दिल्ली महारैली में भाग लेने साथियों को पहुंचने का भी फैसला लिया गया। बैठक में कृष्ण दयाल यादव,व्यास प्रसाद यादव, कुलानन्द कुमार, दिलीप ठाकुर,अनिता देवी, नसीमुद्दीन ,रमेश यादव, शकिल अहमद खां ,मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा सहित अन्य साथी मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.