भारतीय मजदूर संघ द्वारा नारी सम्मान दिवस समारोह आयोजित
सहरसा : भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई सहरसा के बैनर चले रविवार को रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेगड़ी, भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।वही कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन एवं श्रमिक गीत गायन से किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष पासवान ने कहा कि संपूर्ण विश्व में महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया है ।यह दिवस सभी माता बहनों एवं भगिनी के प्रति समर्पित है। महिलाएं भगवान की अनुपम कृति है जो अपने मातृ वत्सल, प्रेम,करूणा,त्याग,तपस्या के माध्यम से सृष्टि का लालन पालन करती है ।भारत में सदियों से महिलाओं को पूज्य माना गया है। जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा ने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं काफी श्रेष्ठ हैं। प्रकृति ने उन्हें वरदान स्वरुप जो वात्सल्यता का उपहार दिया है।वह अनुपम उपहार है। भारतीय दर्शन में कहा गया है जिस घर में स्त्री की पूजा होती है उसे घर में भगवान निवास करते हैं। भारतीय मजदूर संघ सभी माता एवं बहनों कों उन्हें उनका हक अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार घरेलू हिंसा भ्रूण हत्या दहेज प्रताड़ना का उन्मूलन करने के लिए भारतीय मजदूर संघ प्रयासरत है। महिलाओं को सम्मान दिलाना ही भारतीय मजदूर संघ का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंड एवं विभागों से भारतीय मजदूर संघ के महिला सदस्यों को पूज्य भाव से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मौके पर सविता कुमारी,भागमंती कुमारी,मीरा देवी,पारो देवी,मीना देवी,ननकी देवी,आशा कुमारी,मीना देवी,विभा कुमारी,अंजली देवी,रंजन देवी,पार्वती देवी,रीता देवी,रूबी कुमारी,भगवती कुमारी,भोला शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.