राइजिंग वूमेन अवार्ड से सम्मानित हुई प्रबंध निदेशिका डॉ ज्योति मिश्रा
सहरसा - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत गुड टाइम्स द्वारा ज्योति विवेकानंद संस्थान के निर्देशक डॉक्टर ज्योति मिश्रा को राइजिंग वूमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।डॉक्टर श्रीमती मिश्रा ने बताया कि ज्योति विवेकानंद संस्थान द्वारा मध्य प्रदेश के सतना बैंक कॉलोनी बस स्टैंड ब्रांच के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिलाओं को कर्तव्य एवं अधिकार की प्रति जागरुक करते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कोटर अबेर ,दुर्गेश दाहिया, लता दाहिया, कुसुम बाई दाहिया, खुशबू दाहिया,पूजा साहू, किरण सोनी, मायावती रावत, पूनम रावत, एकता कुशवाह, प्रेमवती साहू ने सराहनीय योगदान दिया।उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्यालय तिवारी टोला वार्ड 33 सहरसा में स्थित है। जबकि इसकी दो अन्य ब्रांच है जिसमें एक ब्रांच पटना आशियाना रोड में स्थित है जहां से मधुबनी पूर्णिया एवं सुपौल जिले में कार्य किया जा रहा है।वही एक ब्रांच मध्य प्रदेश के सतना में स्थित है।संस्थान द्वारा मुख्य रूप से एड्स रोगियों की पहचान कर उन्हें सहानुभूतिपूर्वक सहायता प्रदान करना है। साथ ही एड्स के प्रति लोगों के बीच जागरूकता का आयोजन करना है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक कई जगहों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर एड्स से बचने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रबंध निदेशक डॉक्टर ज्योति मिश्रा को अब तक भारत के कई राज्यों सहित नेपाल भूटान श्रीलंका थाईलैंड जगह पर उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनके गृह क्षेत्र सहरसा को एड्स मुक्त करना पहली प्राथमिकता है।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.