कोशी दिशा केन्द्र में 20 दिव्यांग बच्चों के बीच परिवहन भत्ता राशि का वितरण
सहरसा : कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति द्वारा संचालित कोशी दिशा केन्द्र में शनिवार को नामांकित मानसिक मंदता श्रेणी के दिव्यांग २० बच्चों के बीच परिवहन भत्ता राशि का वितरण किया गया।जिसके अंतर्गत माह फरवरी २०२६ का लाभार्थी परिवहन भत्ता की राशि १०००.०० रू० का चेक सभी बच्चों के बीच मोहन कुमार अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार के द्वारा वितरण किया गया।इस अवसर पर केन्द्र विशेष शिक्षक दयानंद कुमार,फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर अबु सालह, काउंसलर सुनील कुमार ठाकुर, केयर गिभर डाली कुमारी, आया पुनम देवी उपस्थित थे। अध्यक्ष ने सभी बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी गई है कि संस्थान द्वारा सभी मानसिक मंदता श्रेणी के दिव्यांग बच्चों का राष्ट्रीय न्यास के निरामया योजना के अन्तर्गत लाभान्वित करवाने हेतु निरामया कार्ड का नवीनीकरण हेतु राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार को शुल्क के साथ आवेदन भेजा गया है।शीघ्र ही निरामया योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्ड केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।तदुपरांत एक लाख रुपए तक इलाज का दवाई का शिल्प, डॉक्टर का पर्ची उपलब्ध कराने पर राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार द्वारा राशि अभिभावकों के बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी ताकि दिव्यांग बच्चों का उपचार हो सके।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.