'बाल कवि सम्मेलन सीजन-3 का 12 अप्रैल को प्रमंडलीय पुस्तकालय में होगा आयोजन

सहरसा : उसने कहा था' जैसी कालजयी  हिंदी कहानी के विख्यात कथाकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी के 140 वीं जयंती पर सरकारी और निजी विद्यालय के बच्चों के साहित्यिक सृजनात्मकता और रचनाशीलता के लिए बाल कवि सम्मेलन सीजन-3 का आयोजन स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय सभागार में 12 अप्रैल को होने जा रहा है।जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक)  सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) , और ओपन वर्ग में बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों वर्ग में बालक वर्ग और बालिका वर्ग  से प्रथम, द्वितीय और तृतीय एवं 5-5 सांत्वना पुरस्कार दी जाएगी। साथ ही काव्य पाठ में भाग लेने वाले  सभी बच्चों को प्रमाण पत्र व व्याकरण की किताब  भेंट दी जाएगा l जानकारी देते हुए राजकीय शिक्षक पुरूस्कार से सम्मानित शिक्षक और बाल कवि के संस्थापक आनंद कुमार झा ने बताया कि बच्चे हिंदी, मैथिली   संस्कृत और अंग्रेजी भाषा में अपनी कविता का पाठ कर सकते हैं।कविता स्वरचित और मौलिक हो जो किसी भी विषय पर आधारित हो सकती है। श्री झा ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल की गिरफ्त में आ गये हैं जिससे उनके खुद की रचनाशीलता और सृजन क्षमता घट गयी है। ऐसे समय में ऐसे कार्यक्रम से बच्चे सृजनात्मकता और रचनाशीलता की ओर उन्मुख होते हैं साथ ही वाचन क्षमता भी बढ़ती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।  उन्होंने बताया कि ये बिहार का पहला और बाल साहित्य का सबसे बड़ा मंच है।कई सालों से ये लगातार बच्चों के अंदर साहित्यिक सूझबूझ की नींव प्रदान कर रहा है। इस मंच से जुड़कर कई प्रतिभाशाली बच्चों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मंच से कविता पाठ की है। साथ ही साथ निबंध लेखन, भाषण एवं बच्चों के अंदर भाषा विषयों में दिलचस्पी भी बढी है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.