पं बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय,बीजेपी सरकार बनने के प्रबल आसार : लाजवंती झा

सहरसा : पिछले दो महीने से बंगाल के 4 जिला एवं 28 विधानसभा में प्रवास कर रही लाजवंती झा,प्रदेश महामंत्री भाजपा बिहार ,का मानना है कि बंगाल में परिवर्तन तय है। बंगाल विधान सभा  चुनाव वर्ष 2026 में राजनीतिक दलों का अभियान काफी तीव्र हो चूका है और ऐसे में वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सिर्फ बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला हो रहा है। पिछले तीन बार से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की सरकार पिछले पांव पर खड़ी दिख़ रही है तथा इस बार बीजेपी की सरकार बनने के  प्रबल आसार हैं। बंगाल की जनता इस बार पुरे परिवर्तन के मूड में है जिसका मुख्य कारण  महिला मतदाताओं का वर्तमान सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है।ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है कि ममता बनर्जी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से काटने पर स्वयं सुप्रीम कोर्ट में इसके विरुद्ध लड़ती है बल्कि इस सरकार में   बंगाल में महिलाओं की जान माल एवं इज्जत सुरक्षित नहीं है।अवैध घुसपैठियों द्वारा बड़े पैमाने पर आम बंगालियों के ऊपर हत्या,बलात्कार,जबरन वसूली,जमीन कब्ज़ा आदि जघन्य अपराधों पर शासन और प्रशाषण की मौन सहमति और स्वीकृति रहती है।  बंगाल के पुरुलिया विभाग के 4 जिलों पुरुलिया,आसनसोल, बांकुरा एवं विष्णुपुर के 28 विधान सभा में प्रवास से दौरान हज़ारों ऐसी महिलाओं से मिल चुकी हूँ,जिन्हें स्वयं या उनके परिवार को पिछले चुनाव में बीजेपी को वोट देने के कारण अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया है।न्याय मिलने की बात तो दूर प्रशासन ने इन मामलों का सही संज्ञान भी नहीं लिया है।अगर इस बार बंगाल की सत्ता का परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल को बंगलादेश बनने में देर नहीं लगेगी, क्योंकि घुसपैठियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है और अवैध तरीकों से उन्हें वोटर बनाया गया है।बीजेपी राष्ट्र को सर्वोपरि मान,इसे सशक्त,समृद्ध सुरक्षित एवं विकसित करने हेतु प्राणपण सेसमर्पित राष्ट्रसेवकों का परिवार है और बंगाल को कश्मीर या बंगलादेश नहीं बनने देने के लिए कृतसंकल्पित है।बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ सभी कार्यकर्ताओं का एक मात्र संकल्प है कि अगर हम वास्तव में  एक 'विकसित बंगाल' का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो उसका सबसे पहला कदम यही होगा कि इस निर्मम सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि बंगाल का यह चुनाव कोई छोटा-मोटा चुनाव नहीं है, बल्कि यह बंगाल की खोई हुई शान और उसकी पुरानी पहचान को वापस लाने की लड़ाई है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने  मंच से बंगाल की जनता को 6 बड़ी 'मोदी गारंटियां' दीं और साफ कहा कि बीजेपी की सरकार आते ही भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा।टीएमसी ने जो डर गुंडागर्दी और आतंक फैला रखा है , बीजेपी उसे खत्म करेगी और राज्य में कानून का भरोसा वापस लाएगी।सरकारी सिस्टम को ऐसा बनाया जाएगा कि वह जनता की सेवा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हो और लोगों के काम बिना रुकावट के हों।वही टीएमसी राज में हुए हर घोटाले, भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ हुए अन्याय (रेप केस) की पुरानी फाइलें फिर से खोली जाएंगी।जनता का पैसा लूटने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। मोदी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे और एक-एक भ्रष्टाचारी को जेल भेजा जाएगा। भारत की जमीन पर अवैध घुसपैठियों को रहने की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी. उन पर सख्त कार्रवाई होगी। मोदी और बीजेपी हर सरकारी कर्मचारी के साथ खड़े हैं. बंगाल में बीजेपी सरकार बनते ही 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।चुनाव आयोग भी स्वतंत्र ,पूर्ण निष्पक्ष एवं बिना किसी भय के मतदान को सुनिश्चित करने की पर्याप्त व्यवस्था कर रही है। विश्वास है की 4 मई को बंगाल की भद्र जनता को तृण मूल कांग्रेस के कुशासन , अत्याचार एवं उत्पीड़न से मुक्त होने का सपना सच होगा।मोदी की गारंटी "पर बंगाल की जनता को भरोसा है एवं बंगाल में परिवर्तन तय है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.