विद्यालय अभ्यास शिक्षण का समारोह का समापन

सहरसा -  जिले के मध्य विद्यालय बैजनाथपुर, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चंदौर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भपटीया में ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के बीएड सत्र 2024-26 द्ववितीय वर्ष के छात्राध्यापकों का एक सौ बाईस दिवसीय विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम का समारोह पूर्वक समापन किया गया .समारोह के  मुख्य अतिथि ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा, प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय, महाविद्यालय के‌ सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज समन्वयक संतोष कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया.समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक दर्पण के समान होते है. जिसमें छात्र अपना प्रतिबिंब देखता है . इसीलिए दर्पण पर निर्भर करता है कि प्रतिबिंब कैसा होगा.उन्होंन कहा कि हमे हमेशा वास्तविकता के साथ जुरे रहना चाहिए पुस्तक ही है जो कभी अपनी वास्तविकता से नहीं मुकरता है . कहा की किसी भी विद्यालय या महाविद्यालय का ह्रदय स्थली पुस्तकालय होता है इसलिए शिक्षक और छात्र को हमेशा किताबो से जुड़े रहना चाहिए . इस मौके पर विद्यालय  के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बीएड प्रशिक्षुओं की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया . उन्होंन अपने संबोधन में छात्राध्यापकों को पुरी ईमानदारी से शिक्षण प्रशिक्षण कार्य को सीखने की बात कहा . इस समापन समारोह को मध्य विद्यालय बैजनाथपुर के प्रधानाचार्य ने संबोधित करते हुए प्रशिक्षुओं को एक आदर्श शिक्षक बन राष्ट्र निर्माण में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया.

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.