वैवाहिक सीजन के मद्देनजर गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद
सहरसा : जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुरी तरह पारदर्शिता बरती गई है।वही उपभोक्ताओ के घर-घर जाकर गैस उपलब्ध कराए जाने को एजेसियों को सख्त निर्देश दिए गए है।इस संबंध में प्रतिदिन मीडिया ब्रीफिंग कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है।शुक्रवार को जन संपर्क कार्यालय में डीपीआरओ आलोक ने जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा आपूर्ति व्यवस्था आगामी वैवाहिक कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक सेवाओं के दौरान को सुदृद्ध करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी द्वारा जारी मेमो संख्या 407/आ० के माध्यम से जिले की सभी प्रमुख गैस एजेंसियोंआईओसीएल,बीपीसीएल और एचपीसीएल को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शादी-ब्याह के आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में कोई कोताही न बरती जाए।डीपीआरओ ने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पटना के प्राप्त निर्देशों के आलोक में, जिले के विभिन्न अनुमंडलों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर कुल 5,200 से अधिक व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता का आकलन किया गया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 37 प्रमुख गैस एजेंसियों को उनकी क्षमता और क्षेत्र के अनुसार विशिष्ट कोटा निर्धारित किया गया है। मुख्य आवंटन राजा इण्डेन, अरुणित इण्डेन और शहीद रमण इण्डेन शहरी क्षेत्र प्रत्येक को 500 सिलेंडर की आपूर्ति का लक्ष्य।गौरी शंकर गैस एजेंसी एचपीसीएल 500 सिलेंडर,आशा गैस एजेंसी बीपीसीएल 400 सिलेंडर एवं अन्य ग्रामीण वितरकों को 100 से 200 सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।जिलाधिकारी ने सभी एरिया सेल्स ऑफिसर को निर्देशित किया है कि वे आवंटित मात्रा के अनुसार संबंधित गैस एजेंसियों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।साथ ही आम जिला प्रशासन ने सभी गैस वितरकों को अपने संबंधित एरिया मैनेजरों के साथ समन्वय स्थापित कर स्टॉक अपडेट रखने का निर्देश दिया है। साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर को अपने-अपने क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कालाबाजारी या कृत्रिम किल्लत जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए ताकि आम नागरिकों को उत्सव के समय किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.