पुलिस ने जाली नोट के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
सहरसा : गुप्त सूचना पर जिला पुलिस टीम ने शुक्रवार को बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट कार से घूम रहे जाली नोट कारोबारी को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 500-500 रुपए के पांच, 200 रुपए के एक और 100 रुपए के एक जाली नोट के साथ 4 हजार 100 नकद रुपए और कई बैंक के चेक बुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य आवश्यक कागजात बरामद किए गए।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि बनगांव थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में उजले रंग के कार संख्या - बीआर 01 बीभी 1449 पर सवार व्यक्ति जाली नोट को खपाने के लिए बाजार में घूम रहा है। सूचना के बाद एसपी हिमांशु के निर्देश और उनके नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित हुई। जिसमें बनगांव थाना अध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक अमरेश कुमार, तनुजा कुमारी और बनगांव थाना पुलिस बल को शामिल किया गया। जिसके बाद थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट उजले रंग की उक्त गाड़ी को रोकी गई। कलाली चौक पर रोकी गई उक्त गाड़ी से चालक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चालक बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमणि गांव, वार्ड नंबर - 4 निवासी मो सलीम के पुत्र मो शोएब अख्तर थे। जिनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 500-500 के 5 जाली नोट, 200 रुपए के 1 जाली नोट और 100 रुपए के 1 जाली बरामद हुए। यानी कुल 2800 रुपए के 8 जाली नोट बरामद किए गए। जिसको लेकर बनगांव थाना कांड संख्या - 62/26 दर्ज की गई।उन्होंने आगे बताया कि साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के कार की तलाशी लेने पर विभिन्न बैंकों का 8 एटीएम कार्ड, धनी पे का 1 प्लेटटिनम कार्ड, कार्निवाल का 1 कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 ड्राइवरी लाइसेंस, 1 आई-श्रम कार्ड, 1 पेन कार्ड, 1 आरटीओ कार्ड, 1 वोटर आईडी कार्ड, बंधन बैंक का 2 चेक, केनरा बैंक का 2 चेक, भारतीय स्टेट बैंक का 1 चेक, 2 मोबाइल और उनकी कार को जब्त की गई। साथ ही उनके पास से 4 हजार 100 रुपए नकद भी बरामद किए। गिरफ्तार अपराधी को बीएनएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.