शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन द्वारा विशाल शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन
सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर अंचल क्षेत्र के अपूर्व उच्च विद्यालय बलवाहाट के मैदान में रविवार को शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन द्वारा विशाल शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित शिव शिष्य भाई परमेश्वर ने कहा कि गुरु रुप में भगवान शिव के प्रति आस्था रखें, अंधविश्वास नहीं।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भगवान शिव को गुरु मानकर उन्हें शिष्य का भाव अर्पित किया। उनके जीवन में बेहतर परिणाम मिला और यही कारण है कि कि आज हजारों गुरु भाई एवं बहनों ने भगवान शिव को गुरु रुप में स्वीकार किया।विशाल शिव गुरु परिचर्चा को सम्बोधित करते भाई परमेश्वर ने कहा कि साहब श्री हरीन्द्रानन्द जी ने जब से शिव को गुरु माना और उनके तल पर गुरु शिव संवाद करने लगे तब उन्होंने लोगों को शिव का शिष्य बनने के लिए प्रेरित करने लगा।उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक यात्रा के लिए शिव की शिष्यता इस लिए विस्तार ले रही हैं कि यहां किसी प्रकार का जाति,धर्म,भेद भाव,लिंग सम्प्रदाय,खान पान,भेष भूषा,की कोई वर्जना नही है।उन्होंने कहा कि पुजा पाठ से भिन्न है भगवान शिव की शिष्यता।उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल 1992 को साहब श्री हरीन्द्रानन्द जी का एक पोस्टर पढ़कर वे शिव को गुरु माने थे और आज सम्पूर्ण भारत बर्ष में साहब श्री के गुरु शिव को जन जन तक पहुंचाने में वे साहब श्री एवं शिव के दया को अनुभूत कर रहें हैं।उन्होंने कहा कि गुरु के रुप में शिव अपने शिष्य को पुर्ण ज्ञान की ओर ले जाता है इस लिए शिव गुरु की दया ही वास्तविक दीक्षा हैं।शिव के शिष्य भाई परमेश्वर के आध्यात्मिक अवतरण दिवस पर आयोजित शिव गुरु परिचर्चा को सुनने के वाद लगभग 45 सौ लोगों ने अपने नामों की धोषणा करवाकर आज से साहब श्री हरीन्द्रानन्द जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।भगवान शिव स्वयं अपने शिष्य एवं शिष्याओं की भावना के अनुरूप फल देते हैं जिस बात को शिव शिष्यों ने अपने अनुभुति के तौर पर रखा।आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि शिव गुरु परिचर्चा को लेकर सुबह में साफ सफाई अभियान चलाया गया। तत्पश्चात निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा रामविलास साह द्वारा उपचार उपरांत मुफ्त दवाई वितरण किया गया। मौके पर मधुबनी,दरभंगा, बेगुसराय,खगड़िया,सुपौल,मधेपुरा, समस्तीपुर, सहरसा से पहुंचे गुरु भाई डोमी राम,जटेश्वर राय, सतेन्द्र सिंह,राजकुमार,अंजनी,मोहन, जटाशंकर, शशि यादव,अशोक सिंह,चंदन मुखिया, उमेश, शिवशंकर,गुरु बहन किरण,आरती, वीणा,लक्ष्मी, रंजु,ज्योति,सिद्धि आदि ने कहा कि विशाल शिव गुरु परिचर्चा में जिन लोगों ने शिव को गुरु माना है उनके जीवन में आज से परिवर्तन का कण कण संकेत दिखाई देगा।शिव परिचर्चा में भगवान शिव की शिष्यता को सुनने पहुंचे विधायक संजय सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमार गौरव,प्रमुख शवनम कुमारी,मुखिया चित्रा सिंह आदि उपस्थित हुए।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.