प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहित प्रमंडल स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में योजना क्रियान्वयन मे तेजी लाने का निर्देश

सहरसा : राजेश कुमार, भा०प्र०से०,प्रमंडलीय आयुक्त,कोशी प्रमंडल,सहरसा की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक में तकनीकी विभागों यथा:ग्रामीण कार्य विभाग,कार्य अंचल,मधेपुरा द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति एवं विभागीय स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की गई।समीक्षा क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त महोदय द्वारा योजना क्रियान्वयन में और तेजी लाने एवं लंबित मामलों के यथाशीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। तपश्चात प्रमंडलीय आयुक्त,कोशी प्रमंडल,सहरसा द्वारा प्रमंडल अंतर्गत संबंधित जिलों के स्थापना उप समाहर्ता,संचालन पदाधिकारी एवं प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक में एक वर्ष से अधिक लंबित विभागीय अभिलेखों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।समीक्षा क्रम में कोशी प्रमंडल अंतर्गत संबंधित जिलों को विभागीय कार्यवाही से संबंधित नौ माह से अधिक लंबित मामलों को नियमित रूप से सुनवाई करते हुए यथाशीघ्र अंतिम रूप से निष्पादित करने एवं तत्संबंधी अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.