जन सुराज पार्टी के कोसी क्षेत्रीय बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रभारी बने विमल कांत झा

सहरसा : बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा पूर्व के सभी जिला संगठन को निरस्त करते हुए नए ढंग से पार्टी संगठन को सुदृढ किया जा रहा है।इसी कड़ी में जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती द्वारा कोसी क्षेत्र के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय प्रभारी विमल कांत झा को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री भारती ने कहा श्री झा द्वारा जन सुराज के प्रति समर्पण और योगदान को देखते हुए संगठन की तरफ से महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा रही है। पूरी जनसुरज परिवार की ओर से कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नवनिर्माण अभियान को सफल बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है जन सुराज पार्टी के विभिन्न इकाइयों में समन्वय स्थापित कर इस अभियान को संपूर्ण समाज तक पहुंचाने में पूर्ण योगदान देंगे। वही नव नियुक्त बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री झा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथी उन्होंने कहा सरकार की अनियमिता के खिलाफ पार्टी द्वारा आवाज बुलंद किया जाएगा। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए पार्टी निर्णायक आंदोलन करेगी ।उन्होंने बताया कि कोसी क्षेत्र के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रभारी विमलकांत झा को बनाए बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है ।श्री झा ने कहा कि मैं शुरू से ही जनसुराज के लिए काम करता हूं और करता रहूंगा।साथ ही पूर्ण निष्ठा के साथ बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को पार्टी की नीति रीति को जन जन तक उजागर करूंगा।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.