मेनहा उच्च विद्यालय के विज्ञान शिक्षक के सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

सहरसा : जिले के महंथ सरयुग दास उच्च विद्यालय, मेनहा, सतर कटैया के भौतिकी विभाग के विज्ञान शिक्षक गजेन्द्र प्रसाद मेहता की सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के भूमिदाता परिवार के प्रतिनिधि महेश्वरी प्रसाद यादव और प्रधानाध्यापक कुमार जयदेव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।माहेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि गजेन्द्र प्रसाद मेहता शैक्षिक कार्यों के अलावा क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में सदैव सहभागिता रही जिससे मेनहा जैसे कोशी के पिछड़े क्षेत्र में अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों का विद्यालय में उपस्थिति अनुपात काफी बढ़ा है। प्रधानाध्यापक कुमार जयदेव ने कहा कि गजेन्द्र प्रसाद मेहता जी अपने विषय के विद्वान, कर्तव्यनिष्ठ,विनम्र हैं और सदैव अपने समय के पाबंद रहते थे। विद्यालय में डिजिटाइजेशन कार्यों के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान रही है और उनके जाने के बाद विद्यालय में उनकी कमी महसूस होगी। जन्तु विज्ञान की अध्यापिका डा. शांति कुमारी ऊर्फ शांतिलक्ष्मी चौधरी ने कहा कि गजेन्द्र प्रसाद मेहता ने अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों में भौतिकी विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाई है और उनके आने के बाद से विद्यालय में भौतिकी विज्ञान में छात्र-छात्राओं के अंक प्रतिशत भी उच्चतर हुए है। इस अवसर पर गजेन्द्र प्रसाद मेहता ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रधानाचार्य और समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया और मुख्य अतिथि माहेश्वरी प्रसाद यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में वे बच्चों के भविष्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरते और अपनी योग्यता और क्षमता अनुसार अपना बेहतर योगदान देने का प्रयास किया। कोशी क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाओं के लिए सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में गजेन्द्र मेहता की धर्मपत्नी भौतिकी की सेवानिवृत्त शिक्षिका मोना यादव और विद्यालय के पुर्व शिक्षक कृष्ण किशोर राम और विपीन कुमार ने भी गजेन्द्र मेहता के प्रति अपने विचार रखे।गजेन्द्र प्रसाद मेहता इससे पहले माध्यमिक शिक्षक के रूप उच्च विद्यालय, गंडौल तथा उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, महिषी में भी अपना योगदान दे चुके हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर आयोजित गैर शैक्षिक कार्यों में भी उनकी काफी सक्रियता रही है और राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक के रूप में निर्वाचन कार्यों में अपना बेहतर योगदान देने हेतु उन्हें जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सम्मान पत्र भी दिया गया है।कार्यक्रम में कुमारी नयन श्री,नीडु कुमारी, कुमारी अपूर्वा, गुड़िया कुमारी,आशिया प्रवीण, पुनम कुमारी, रंजना कुमारी, प्रियंका कुमारी, सविता कुमारी, रंजिता कुमारी,गड्डिया कुमारी, सीमा कुमारी, रेणु कुमारी, खुशबू कुमारी, रमेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, सतीश कुमार,सूरज सम्राट,ज्योतिष कुमार, अजय प्रकाश,आशुतोष कुमार,अशोक कुमार, रविन्द्र कुमार,सुनील कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, महेन्द्र राम और विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन सुमन राम द्वारा किया गया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.