अराजपत्रित कर्मियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौपा मांग पत्र

सहरसा : बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ एवं बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संबद्ध बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य कमिटी के निर्णयानुसार सोमवार को भोजनावकाश में समाहरणालय गेट पर नारेबाजी कर मुख्य सचिव के नाम जिलाधिकारी को मांग पत्र समर्पित किया। मुख्य रूप से मांग में समाहरणालय के लिपिक संवर्ग में निम्न वर्गीय लिपिक को 2800 ग्रेड पे, उच्च वर्गीय लिपिक को 4200ग्रेड पे, प्रधान लिपिक को 4800 और सहायक प्रशासी पदाधिकारी को 5400 ग्रेड पे की मांग किए है।साथ ही समाहरणालय के कर्मचारियों का राज्यस्तरीय संवर्ग से मुक्त  रखा जाए । सामुहिक बीमा के राशि को पचास लाख किया जाए। वहीं राजस्व कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान सरकार से हुए समझौता का अक्षर सह पालन करने की मांग  गृह जिले में पदस्थापन सहित अन्य मांगों का मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग के नाम सौंपा गया।मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार,महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमन कुमार मंत्री समरेंद्र सिंह, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष झा, मंत्री श्रवण कुमार,सुरज कुमार,मणीकांत पाल,अभिषेक, पवन पटेल, बिरेंद्र लाल, नीरज कुमार, चन्द्रहास सिंह सहित  इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.