जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षात्मक बैठक में योजना क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश
सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा विभिन्न तकनीकी विभागों यथा:ग्रामीण कार्य विभाग,भवन प्रमंडल,पर्यटन विभाग,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,बुडको,बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम सहित अन्य तकनीकी कार्यालयों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में निर्माणाधीन योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लाने एवं निर्धारित अवधि में इसके पूर्णता हेतु ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।पर्यटन विभाग द्वारा मत्स्यगंधा झील के विकास हेतु किए जा रहे कार्य समीक्षा क्रम में सुपर स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर होने के संबंध में जानकारी दी गई, क्रियान्वयन एजेंसी को उक्त वर्णित कार्य और मंडन मिश्र धाम/मां उग्रतारा मंदिर के विकासात्मक कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।भवन प्रमंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में वर्तमान में संचालित योजनाएं यथा:राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में अतिरिक्त शैक्षणिक भवन,अभियंत्रण महाविद्यालय के परिसर का चहारदीवारी,व्यवहार न्यायालय परिसर में लॉयर्स हॉल,वन स्टॉप सेंटर भवन सहित कुल उनतीस योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा संचालित योजना समीक्षा के क्रम में ली गई बारह योजनाओं में कार्य प्रगति होने के संबंध में जानकारी दी गई।जिसको यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।वही पूर्वी तटबंध प्रमंडल, कोपरिया द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई की संदर्भित क्षेत्र में तटबंध, संरचना सुरक्षित है,कटाव निरोधात्मक कार्य अंतर्गत वर्तमान में चार योजना में कार्य प्रगति पर है,जिसको यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।साथ ही अन्य तटबंध प्रमंडल को बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में तीलावे नदी में चल रहे उड़ाही कार्य की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई एवं संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को इस वर्ष अप्रैल माह तक शेष कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ,जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.