सुपर मार्केट में दो दिवसीय विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन

सहरसा : दो दिवसीय विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन शनिवार को सुपर मार्केट में भोलेनाथ के विधिवत पूजा अर्चना से हुई शुरू।कल तक होने वाले इस प्रोग्राम में बाहर से आए वक्ता ओर मशहूर भजन गायिका उर्वशी एवं रामकिंकर जी, संजय शर्मा,महेश पांडे,चंद्रशेखर शर्मा,कृपाशंकर जी ने महोत्सव में अपनी गायकी से श्रोताओं का मंत्रमुध कर दिया।हजारों की संख्या में इस महोत्सव में महादेव के प्रसाद खिचड़ी का अनवरत वितरण किया गया। जिसमें सुशील गुप्ता राजकुमार शाह, बंटी कुमार,राहुल कुमार,संजीव कुमार,आदि सक्रिय रहे।रमन प्रकाश सिंह के संचालन में एवं डॉक्टर आर के सिंह के देखरेख में प्रोग्राम विधिवत रूप से चल रही है।शिव शिष्य रमण प्रकाश ने बताया कि वगत 26 वर्षो से लगातार सुपर मार्केट सहरसा में बिराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।विराट शिव गुरु पर एक अध्यात्मिक ज्ञान परिचर्चा राज्य स्तरीय संत महात्मा महापुरुष द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय भजन सम्राट कलाकार पधारते हैं। कोशी सीमांचल क्षेत्र की एक मात्र  शिवचर्चा जो एक तारीख में होते आ रहे हैं।यह महाकाल महादेव की असीम कृपा सहरसा की धरती सुपर मार्केट सहरसा है।सभी शिव शिष्य परिवार भक्तगण के सहयोग से बिराट शिव गुरु महोत्सव चल रही है। जिसमें सभी का सहयोग राशि चाहे कोई तन मन धन से सहयोग कर जिले के सुदूर गांव तक संदेश संकल्प लिया जाता है। संयोजक रमण प्रकाश सिंह,डा.आर. के. सिंह,डा प्रभाकर,हरेंद्र सिंह मेजर,धरणी धर,अरूण कुमार मुन्ना,बंटी,शशि नाथ झा,इन्द शेखर,अरूण कुमार,इत्यादि शिव शिष्य सहयोग सदैव करते हैं।उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम 14 से 15 मार्च तक चलेगा।आज विधि-विधान पूजा के साथ बिराट शिव गुरु महोत्सव आरंभ किया गया।दूर दूर से आये भक्तगणों के साथ स्थानीय ही गुरू भाईयों के लिए अनवरत भंडारा का आयोजन किया गया है जो समाप्ति तक चलता रहेगा।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.