जानलेवा हमले में जख्मी सदर अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे वीरू शर्मा,उचित न्याय की लड़ाई गुहार
सहरसा : जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ गांव स्थित वार्ड नंबर 3 निवासी वीरू शर्मा दबंगों द्वारा किये गए जानलेवा हमले में जख्मी होकर सदर अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध करवाई कर उचित न्याय की गुहार लगाई है ।जख्मी पीड़ित वीरू शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मैं अपने निजी जमीन पर फूस की झोपड़ी बनाने के लिए गड्ढा खोद रहा था।उसी समय सुरेंद्र शर्मा के पुत्र कृष्ण कुमार एवं शंकर कुमार एवं उनके बहनोई सूरजा कुमार ने उन्हें काम करने से रोका।पीड़ित ने बताया कि खेसरा संख्या 70 अंतर्गत तीन कट्ठा का प्लॉट है जिसमें दो कट्ठा मेरा खतियाणी जमीन हैव उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन लोगों ने जोर जबरदस्ती कर काम करने से रोका। वही शंकर कुमार ने बिजली का नंगा तार मेरे शरीर पर फेंक दिया जिसकी चपेट में मैं आकर बुरी तरह झुलस गया। वह तो भगवान की कृपा से उसी क्षण बिजली कट गई अन्यथा वही मेरा राम नाम सत्य हो जाता। इसके साथ ही कृष्ण कुमार ने जान मारने की नीयत से बांस मेरे गर्दन पर प्रहार किया जिसके कारण मैं बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश गया। वहीं उनकी चीख पुकार सुन परिजन आए जहां उन्हें सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि वे लोग पैसे वाले एवं दबंग लोग हैं जो पैसे एवं पदवी के बल पर थाना में भी आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीडित के परिजनों ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर जब बनमा इटहरी थाना अध्यक्ष को आवेदन दिया तो थाना अध्यक्ष ने जख्मी को थाना पर लाने की बात कही। परिजनों ने बताया कि बेहोशी की हालत में स्ट्रेचर पर पानी चढ़ते हुए मरीज को थाना लाया गया। वहीं थाना अध्यक्ष ने उसे सदर अस्पताल ले जाने को कहा पीड़ित में इस संबंध में जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.