जिलाधिकारी ने सभी ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की

सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।समीक्षा के क्रम में  जिलांतर्गत महिषी एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में आईओसीएल को छोड़कर अन्य ऑयल कंपनियों से संबंधित पेट्रोल पंपों पर  डीज़ल की कमी संबंधित सूचना प्राप्त होने के संबंध में अवगत कराया गया।जिसके कारण जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित ऑयल कंपनियों यथा एचपीसीएल व बीपीसीएल को तत्संबंधी तथ्यात्मक प्रतिवेदन आज शाम तक अनिवार्यत: उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।साथ ही डीज़ल पेट्रोल की जमाखोरी व कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।वही एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में जिलांतर्गत कार्यशील वीर बजरंग गैस एजेंसी को वितरण कार्य में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी गई है,सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित ऑयल कंपनी को लाइसेंस रद्द करने हेतु अनुशंसा की जाएगी।विदित हो कि उक्त वर्णित गैस एजेंसी के विरुद्ध पूर्व में भी शिकायत प्राप्त हुई थी,जिसकी पुष्टि पश्चात प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई थी।समीक्षा के क्रम में सिटी गैस सर्विस प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई की सहरसा शहर में सिटी गैस सर्विस को पहला चूल्हा 25 अप्रैल को जलाना है।यह कार्य ऑयल कंपनी आईओसीएल के सौजन्य से निष्पादित किया जा रहा है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.