छठी पुण्यतिथि पर याद किये गये कोशी क्षेत्र के कलम के जादूगर स्व.जगदीश प्र. भारती
सहरसा : सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड मुख्यालय में स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारती वरिष्ठ पत्रकार की 6 वीं पुण्यतिथि पर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, बिहार सर्वोदय मंडल संरक्षक अवध नारायण यादव एवं पंचायत के सेवानिवृत्ति शिक्षक और जन प्रतिनिधियो ने उनके प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत जेपी पैलेस मे जयप्रकाश आनंद, शिक्षिका बबीता कुमारी, बलराम प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार राजकुमार रोशन द्वारा किया गया। इस पुण्यतिथि पर स्मृति सम्मान समारोह के अवसर बिहार सर्वोदय मंडल के संरक्षक अवध नारायण यादव, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत शिक्षक , सुखदेव प्रसाद यादव मिश्रीलाल पंडित चंद्रशेखर प्रसाद, विनायक प्रसाद यादव , फुलदेव प्रसाद यादव , रामविलास रमन , झमेली राम को विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव एवं प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव के द्वारा पाग ,शॉल डायरी, स्मृति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया वही समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रखंड क्षेत्र के महिला मुखिया को हंड्रेड वूमेन अचीवर ऑफ़ इंडिया के बबीता कुमारी द्वारा पाग ,शाल डायरी कलम व स्मृति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।जन प्रतिनिधियों में ढोली पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी,लोकहा पंचायत की मुखिया महारानी देवी, भपटियाही पंचायत की पूर्व मुखिया सुनीता देवी, सरायगढ़ पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, लालगंज पंचायत की मुखिया प्रभा यादव, छिटही पंचायत की मुखिया बीवी शहनाज , भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह,मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष राज कुमार रोशन ,समाजसेवी सुभाष यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, रामचंद्र साह को पाग, शाल,डायरी, पेन, स्मृति सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने दिवंगत जगदीश प्रसाद भारती के निर्भीक,खोजी, निष्पक्ष,स्वतंत्र पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए हमारे वर्तमान पत्रकार को स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारती की पत्रकारिता से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। इसी क्रम में सुखदेव प्रसाद यादव, विनय प्रसाद यादव सहित अन्य वक्ताओं ने स्वर्गीय जगदीश बाबू के सामाजिक जीवन पत्रकारिता जीवन की प्रशंसा करते हुए उनके मार्गों पर चलने की बात कही।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.