उजियारपुर में पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी धराया

समस्तीपुर : उजियारपुर  थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में दिन दहाड़े एक पांच वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसके गांव का ही एक 15 वर्षीय किशोर ने दरिंदगी की सीमा पार कर लहुलूहान कर दिया। बालिका के चीखने की आवाज पर लोगों को जुटते देख किशोर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दुष्कर्म की शिकार बालिका को इलाज कराया और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि बालिका का पिता बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी मां, दादा और बच्चे रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे बालिका की मां घर में खाना पका रही थी। बालिका अपने घर के सामने सोलिंग वाली सड़क पर खेल रही थी। इसी बीच गांव के ही मनचले किशोर ने उसे उठाकर सड़क किनारे जंगल में ले गया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी समय गांव के कुछ बच्चे स्कूल जा रहे थे। उनकी नजर जंगल में चीख रही बालिका पर गई। बच्चों ने यह बात बालिका की मां से कही। इस पर बालिका की मां और अन्य लोग जब घटना स्थल की ओर दौड़े। लोगों को आते देख किशोर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ घंटे के बाद एक झाड़ी में छुपे किशोर को भी पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल अभी घटना की पुलिस गहन छानबीन कर रही है। पकड़े गए किशोर से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में अभी एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। 

रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.