जमीन विवाद में गेहूं काटने से रोकने पर महिला से मारपीट,थाना को दिया आवेदन

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरीया स्थान गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर 6 अप्रैल सोमवार की शाम मारपीट की घटना सामने आई। इस संबंध पीड़िता सुनैना कुमारी 31वर्ष ने थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में बताया है कि 6 अप्रैल की शाम के करीब 5 बजे वह अपनी गोतनी के साथ अपने खेत में गेहूं की फसल देखने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पहले से खेत में गेहूं काटना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और हसुआ से हमला कर दिया। पीड़िता ने एक युवक को आरोपित करते हुए बताया कि हसिया से उनके दाहिने हाथ पर वार कर घायल कर दिया। वहीं बचाने आई गोतनी को भी आरोपित दूसरा युवक ने हसुआ से हमला कर जख्मी कर दिया। उन्होंने आगे यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने का आभूषण भी छीन लिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों तथा परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी विभूतिपुर ले जाया गया। पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.