डीएसपी विवेक कुमार शर्मा बोले- तकनीकी सेल और मानवीय सूचना से 24 घंटे में सुलझा मामला

समस्तीपुर - 20 अप्रैल एवं 21 अप्रैल 2026 को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में हुए गंभीर अपराध का समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। मामले को लेकर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।  प्रेस वार्ता कर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। सूरज कुमार शर्मा उर्फ राजकुमार शर्मा और अन्य ने दलसिंहसराय में हाइवे पर व्यवसायी से 3 लाख एवं 2 लाख रुपये की लूट की थी। मोबाइल 73320836338 से मिली सूचना पर दलसिंहसराय थाना कांड 209/26 एवं 211/26 दर्ज किया गया।  

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सहयोग से घटना का सफल उद्भेदन 24 घंटे के अंदर कर लिया गया। मुख्य अभियुक्त दीपक कुमार, पिता-शंकर महतो, साकिन-बसड़िया, बहेड़ी थाना-दलसिंहसराय को गिरफ्तार किया गया है।  

1. रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल  
2. सैमसंग कंपनी का टूटा मोबाइल  
3. दो सिम  

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने आगे कहा कि छापामारी दल में पु०नि० मो० इरशाद आलम, पु०नि० सह थानाध्यक्ष दलसिंहसराय, पु०अ०नि० संतोष सिंह, पु०अ०नि० रिचा सिंह, पु०अ०नि० विपिन कुमार, स०अ०नि० रंजीत कुमार और पीटीसी प्रिया कुमारी शामिल थे। इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।  

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.