मारपीट मामले में विद्यापतिनगर आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर - मारपीट मामले में विद्यापतिनगर पुलिस ने कांड संख्या 97/26 के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान सूरज कुमार उर्फ भिखारी कुमार, पिता रामचंद्र राय, के पुत्र ग्राम सिमरी निवासी के रूप में हुई है।
मारपीट मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 97/26 दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यापतिनगर पुलिस के एसआई सलीम राजा ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात्रि में अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ भिखारी कुमार को घर से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : डॉ.प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.