सीएस ने विभूतिपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित तीन कर्मियों की काटी हाजिरी

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण समस्तीपुर सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने 4 मई सोमवार को किया। निरीक्षण के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक वे अस्पताल में मौजूद रहे और विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया। सबसे पहले वे ओपीडी पहुंचे, जहां दवा काउंटर एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मियों से परिचय प्राप्त कर जारी कार्य व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वे सीधे प्रसव कक्ष पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद जीएनएम से प्रसव संबंधी कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने करीब आधे घंटे तक कागजातों की बारीकी से जांच की और कुछ कमियां पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद सीएस ने ओपीडी में तैनात चिकित्सकों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को समझा और जाना। आगे उन्होंने इमरजेंसी रूम, अकाउंट सेक्शन सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए बीएचडब्ल्यू अजय कुमार, लिपिक विजय कुमार ठाकुर एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी मंजू कुमारी की हाजिरी काट दी गई। इसके बाद सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष में बैठक कर सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से दस्तावेजों के भंडारण पर ध्यान देने को कहा। टीकाकरण कार्य में बेहतर प्रदर्शन को लेकर बीसीएम रंजना कुमारी की सराहना की गई। साथ ही सभी कर्मियों को अपने-अपने ड्रेस कोड में रहने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार, बीएचएम अनिल कुमार राय, बीसीएम रंजना कुमारी, प्रधान लिपिक मृत्युंजय कुमार, अकाउंटेंट राजीव रंजन, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर सिंह, कार्यालय परिचारी अरुण कुमार राय, सीसीएच विनोद कुमार दास सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। हम इसे लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.