विद्यापतिनगर पुलिस की कार्रवाई, कलयुगी बेटा को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर : विद्यापतिनगर/समस्तीपुर पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले में विद्यापतिनगर थाना के एसआई शक्ति कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोप है कि अजित कुमार गिरी ने अपने पिता सुरेश गिरी के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर थाना कांड संख्या 111/26 दर्ज की गई थी। एसआई शक्ति कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.