अंगार घाट पुलिस का रात में धावा: घर से 25 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार
समस्तीपुर : शराबबंदी वाले बिहार में अंगार घाट पुलिस ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी है। सोमवार की रात गुप्त सूचना पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने चैता दक्षिणी पंचायत से शराब के एक शातिर कारोबारी को धर दबोचा। कारोबारी के घर से 25 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि चैता दक्षिणी निवासी अमरजीत सहनी अपने घर से शराब का अवैध कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही SI गणेश पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बल की एक स्पेशल टीम बनाई गई। रात में टीम ने कारोबारी के घर पर छापा मारा। घर की तलाशी में 25 बोतल 'विदेशी शराब मिली। पुलिस ने शराब के साथ कारोबारी अमरजीत सहनी को हिरासत में ले लिया।
थाना लाकर कारोबारी से गहन पूछताछ की गई। अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या दर्ज कर ली गई है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को कारोबारी अमरजीत सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.