अंगार में माले की बैठक, 22 को समस्तीपुर में सेमिनार

समस्तीपुर ,उजियारपुर : भाकपा माले से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को अंगार घाट में शाखा सचिव ताजुद्दीन खान की अध्यक्षता एवं जिला कमेटी सदस्य समीम मन्सुरी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि दिवंगत पूर्व विधायक एवं भाकपा माले के वरिष्ठ नेता रामदेव वर्मा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर समस्तीपुर स्थित कर्पूरी सभागार में 22 मई को "बुल्डोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषय पर सेमिनार आयोजित है। 

उन्होंने बताया कि सेमिनार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, विधान परिषद सदस्य शशि यादव, केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं पूर्व विधायक मंजू प्रकाश संबोधित करेंगे। 22 मई को सुबह 9 बजे पतैलिया स्थित रामदेव वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे दिन से सेमिनार शुरू होगा।

महावीर पोद्दार ने आरोप लगाया कि बिहार की डबल इंजन सरकार बुल्डोजर नीति की आड़ में जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों को कुचल रही है। झूठे विकास और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को हटाया जा रहा है, लेकिन बसाया नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है और डॉलर के मुकाबले रुपया 96 पर पहुंच गया है।

बैठक में मो. आलम, मो. शवान, संजय भगत, राम प्रकाश सहनी, राम विलास सहनी, मो. परवेज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.