भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

समस्तीपुर - दलसिंहसराय भाजपा बिहार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत समस्तीपुर जिला दक्षिणी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मधुर मिलन विवाह भवन,काली चौक में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष शशिधर झा की अध्यक्षता में हुए शिविर का उद्घाटन दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। 12 सत्रों में चले शिविर में कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद,बूथ प्रबंधन,सोशल मीडिया-AI,गरीब कल्याण योजनाओं व संगठन-सरकार में समन्वय पर प्रशिक्षित किया गया। 

केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद,बिहार सरकार के मंत्री शैलेंद्र कुमार,डॉ.रामचंद्र प्रसाद,धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष रणवीर नंदन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री ललन प्रसाद सिंह,मनोज कुमार सिंह, प्रभारी संजीव शाह, मीडिया प्रभारी राजकुमार पंडित,कमलकांत राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.