पुलिस की छापेमारी घर से वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
समस्तीपुर : उजियारपुर पुलिस ने रविवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसआई राहुल कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ मालती गांव निवासी अमृत सिंह के पुत्र रामसेवक सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार वारंटी रामसेवक सिंह को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस लगातार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.