चैता में 19 से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, गृह राज्य मंत्री व उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय करेंगे शुभारंभ

समस्तीपुर - उजियारपुर प्रखंड के चैता गांव स्थित सगमा डीहवार स्थान पर 19 से 27 जून तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व भागवत कथा सह मेले का आयोजन होगा। 19 जून को 1121 कन्याओं की कलश यात्रा से महायज्ञ शुरू होगा। गृह राज्यमंत्री व सांसद नित्यानंद राय मुख्य अतिथि होंगे। रोज दोपहर 2 से 7 बजे तक साध्वी देवकी जी की भागवत कथा और रात 8 से 2 बजे तक वृंदावन के कलाकारों की रासलीला होगी। 22 जून को गोलू राजा-बबीता सागर का सांस्कृतिक कार्यक्रम और 26-27 जून को देशभर के पहलवानों का महादंगल मुख्य आकर्षण होगा। प्रतिदिन भंडारे में महाप्रसाद मिलेगा। मुखिया कमलकांत राय ने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होने की अपील की है।

रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.