आर.बी. कॉलेज में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण, छात्र-छात्राओं ने ली वन संरक्षण की शपथ
समस्तीपुर - रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में सोमवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया, जबकि प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। महाविद्यालय के एन.एस.एस. गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने अमरूद, जामुन, कटहल सहित कई फलदार और छायादार पौधे लगाए। पौधारोपण के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और वनों के संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ.अपूर्व सारस्वत,डॉ.राजकिशोर,डॉ. मुकेश कुमार झा,डॉ.जवाहर लाल,डॉ.हरीश सामरिया,डॉ.निभा कुमारी सिंह,डॉ.अभिषेक बंद्योपाध्याय,डॉ.एस.एम.रहमानी,डॉ.मिथिलेश कुमार सिंह सहित कई प्राध्यापक उपस्थित थे। वहीं शिक्षकेतर कर्मचारी श्रीमती कामिनी सिन्हा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शबनम प्रिया, निशा कुमारी, रानी कुमारी, प्रगति कुमारी, लवली कुमारी, नीतू कुमारी, दीपमाला, चंदा कुमारी, पायल कुमारी, धीरज कुमार, हरिओम कुमार, अमन कुमार, विशाल कुमार, सार्थक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और हरित परिसर बनाने में मदद मिलती है।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.