उजियारपुर में नाबालिग के साथ दरिंदगी थाना में केस 275/26 दर्ज,फरार आरोपियों की तलाश तेज
समस्तीपुर : उजियारपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि करीब एक हफ्ता पहले हथियारबंद 4-5 युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया था।
परिजनों के मुताबिक घटना प्रखंड मुख्यालय के समीप घटी। बाइक पर आए युवकों ने जबरन लड़की को अपने साथ ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे समस्तीपुर स्थित एक होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसे उजियारपुर के पास छोड़कर भाग गए। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी।
शुरुआत में परिजन महिला थाना गए थे, वहां से उन्हें उजियारपुर थाना भेजा गया। इसके बाद उजियारपुर थाने में लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 275/26 दर्ज की है।
पुलिस अधिकारी का बयान
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। 17 जुलाई की रात से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अंचल निरीक्षक पिंकी प्रसाद ने भी मामले की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.