आदर्श कुमार चौधरी ने NEET-2026 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 993 प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की

समस्तीपुर :  ST. XAVIER'S PUBLIC SCHOOL के छात्र आदर्श कुमार चौधरी ने NEET-2026 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 993 प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की है। आदर्श, श्री मुरारी कुमार चौधरी के पुत्र हैं।

आदर्श की इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि आदर्श ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि स्कूल के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।

स्कूल के निदेशक, प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने आदर्श एवं उनके परिजनों को बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और एक सफल डॉक्टर बनने की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने कहा कि आदर्श ने साबित कर दिया है कि "मेहनत का हर कदम सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है।

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.