कचरा भवन बेकार, सैदपुर जाहिद में गंदगी का अंबार

समस्तीपुर :  उजियारपुर प्रखंड की कमला पंचायत अंतर्गत सैदपुर जाहिद गांव में कचरा भवन बनने के बावजूद गंदगी की समस्या जस की तस है। कूड़ा भवन के अंदर न जाकर उसके आसपास ही फेंका जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि खुले में कचरा फेंकने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। बारिश में प्लास्टिक कचरा बहकर खेतों में चला जाता है, जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कमला पंचायत की मुखिया फिरोजा बेगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। कचरा भवन का अब तक उपयोग शुरू नहीं हो सका है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कचरा भवन का जल्द उपयोग शुरू कराकर गांव को गंदगी से मुक्त कराया जाए।

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.