2 करोड़ से बनी NH-28 की 3 KM सड़क 2 साल में जर्जर

समस्तीपुर : NH-28 के महावीर चौक से बेलामेघ चौक तक 3.1 किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर होकर दुर्घटनाओं का कारण बन गई है। 16 नवंबर 2023 को ₹1,61,72,378 की लागत से बनी इस सड़क का निर्माण J.D.M. ENG. CONS. PVT. LTD कंपनी ने किया था।

सड़क निर्माण के साथ 5 वर्षों तक रख-रखाव के लिए ₹37,98,642 की राशि भी स्वीकृत की गई थी। लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी सड़क की एक बार भी मरम्मत नहीं हुई।

वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और जलजमाव की समस्या है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। गड्ढों में भरे पानी के कारण वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

इस मार्ग से रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और किसान आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर चलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि स्वीकृत रख-रखाव राशि का उपयोग कर सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.